#CommonwealthGames2022 में हमारे युवा शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को निरंतर गौरवान्वित कर रहे हैं।
इसी शृंखला में कुश्ती प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले मोहित ग्रेवाल जी को हार्दिक बधाई।
आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी की पावन जन्मभूमि अयोध्या जी में भव्य एवं दिव्य मंदिर के निर्माण हेतु हुए भूमि-पूजन की द्वितीय वर्षगांठ की सभी देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम जी आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।
#भूमि_पूजन_2022#BhumiPujan_2022#जय_श्री_राम।#सनातन_धर्म_ही_सर्वश्रेष्ठ_है
आज सब एरिया सेंट्रल कमाण्ड, लखनऊ में वीरता पुरस्कार से अलंकृत विजेताओं और वीर नारियों को ’आजादी का अमृत महोत्सव’ की शृंखला में आयोजित समारोह में सम्मानित किया।
इस अवसर पर वॉर मेमोरियल पर पुष्प-चक्र तथा शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जन-जन के हृदय में राष्ट्रभक्ति के प्रांजल भाव को जागृत करते #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत आज अपने सरकारी आवास पर स्कूली बच्चों के साथ...
आप भी अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराकर इस पावन राष्ट्रीय कार्य में अवश्य सहभागी बनें।
भारत माता की जय!
आज पूरे प्रदेश में ’राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन हो रहा है, आम जन को सुलभ व त्वरित न्याय का यह प्रयास अभिनंदनीय है।
यह गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश, ’राष्ट्रीय लोक अदालत’ के माध्यम से देश में सबसे अधिक मामलों को निस्तारित करने वाला राज्य बना है।
प्रिय प्रदेश वासियो!
देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश ’आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है।
हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।
आइए, 13 से 15 अगस्त तक #HarGharTiranga अभियान से जुड़कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ में भागीदार बनें, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जुड़ें।
जय हिंद!
परम शिवभक्त, ’वीरांगना’ रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन संस्कृति का संरक्षण-संवर्धन करते हुए लोक-कल्याण के अद्वितीय उदाहरण स्थापित किए हैं।
वह जीवनपर्यंत नारी सशक्तिकरण और लोक-कल्याण हेतु सेवारत रहीं। उनका जीवन महान प्रेरणा है।
आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भाजपा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
सभी कर्मयोगी युवाओं को ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर संपूर्ण विश्व में एकात्म का भाव जागृत करने के साथ ही ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।
’अतीत को विस्मृत करके कोई अपना भविष्य नहीं बना सकता है।’
हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं, जिनके प्रेरणा और मार्गदर्शन में संपूर्ण देश ’आजादी का अमृत महोत्सव’ भव्यता, उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है।
आजादी का अमृत महोत्सव, #HarGharTiranga, तिरंगा यात्रा आदि देश की आजादी के लिए बलिदान हुए ज्ञात/अज्ञात सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धा और नमन प्रकट करने हेतु अवसर प्रदान कर रहे हैं।
जनपद बांदा अंतर्गत यमुना नदी में नाव हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व दुर्भाग्यपूर्ण है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।