शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है।
आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में ’शिक्षा नीति, स्वरोजगार और प्रबंधन’ विषय पर आयोजित ’दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त किए।
बढता हरियाणा ,पूरी दुनिया में ऊपर की और चढ़ता हरियाणा ,दौड़ता हरियाणा ,मुस्कराता हरियाणा, दुनिया में नाम कमाता हरियाणा , हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाता हरियाणा ,
Sir Villege mingni khera m samlaat bhumi pr kabja keya huaa h jis M gaav k numberdar, sarapanch, panch, sarakari karmachaaree aadi Or gaav mingni khera ki bedo Or Tahsildar k dwaara 2baar pamyes ki ja chuki h Rekwast h ki jaldi se jaldi karawyi ki jaaye
Tahanks
Surender kumar
Mingni khera hisar haryana
यमुनानगर के नया गाँव में तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हरियाणा में भू-जल स्तर को संतुलित रखने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने ’अमृत सरोवर योजना’ के तहत 15 अगस्त तक राज्य के 8,000 नए तालाबों के निर्माण और जीर्णोद्धार करने का लक्ष्य रखा है।
‘कर्म करो फल की चिंता मत करो’
श्रीमद्भगवद्गीता का यह श्लोक मेरे जीवन का सार बन गया। इस श्लोक के कारण से आज 42 साल हो गए हैं मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लगातार समाज की सेवा करता रहा।
आज हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में स्व. स्वामी मुक्तानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव जी, श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार भेंट की।
देश के प्रत्येक गरीब व्यक्ति को अनाज मिले इसके लिए केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप हरियाणा में 10 दिनों के लिए पुन: गेहूं की खरीद की जाएगी। जो 16 मई, 2022 से आरंभ होगी और 25 मई, 2022 तक चलेगी।
हमारी सरकार ’सबका साथ-सबका विकास’ की नीति के तहत प्रदेश के हर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आज इसी उद्देश्य के साथ जगाधरी (यमुनानगर) की अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
खेल में रंग हैं
खेल में उमंग है
खेल हमारी शान हैं
हरियाणा की मजबूत पहचान हैं!
आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित पावन ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ कर मैराथन दौड़ में सांसद एवं मंत्रियों व युवाओं के संग दौड़ लगाकर सबका उत्साहवर्धन किया।
प्रदेश में विकास की रफ़्तार को बरकार रखना हमारा सर्वप्रथम उद्देश्य है।
आज हाई पॉवर परचेज़ कमेटी (HPPC) की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली ₹450 करोड़ के सामान और वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 17 एजेंडे रखे गए थे, जिनमें से 14 को मंजूरी दे दी गई।
’समर्पण’ कार्यक्रम को लेकर आज चंडीगढ़ में पोर्टल पर पंजीकृत कुछ वालंटियर्स के साथ बैठक की, जिसमें संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदेश हित के लिए समाज सेवा के भाव से सरकार के ’समर्पण’ पोर्टल से जुड़ने का जो कार्यक्रम हमने चलाया है, उससे करीब 3500 वॉलंटियर्स अभी तक जुड़ चुके हैं।
समाज सेवा का भाव रखने वाले प्रदेश के सभी इच्छुक नागरिकों का मैं ’समर्पण’ कार्यक्रम ( https://samarpan.haryana.gov.in/ ) से जुड़ने के लिए स्वागत करता हूँ।